लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 का टीका एक ‘चमत्कार’ है: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: December 16, 2020 12:19 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 दिसंबर व्हाइट हाउस ने इस साल के अंत में टीका उपलब्ध कराने के वादे को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उपहास उड़ाने वाले अमेरिकी मीडिया के एक वर्ग की आलोचना करते हुए कहा है कि इतने कम समय में कोविड-19 का टीका विकसित करना और उसका वितरण करना एक ‘‘चमत्कार’’ है।

अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने रविवार को मिशिगन के गोदाम से कोरोना वायरस के टीके की पहली खेप रवाना कर दी और इसके साथ ही अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई।

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है और देशभर में एक करोड़ 60 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। फ्लाइट नर्स का काम करने वाले 43 वर्षीय जॉनी पीपल्स को मिशिगन मेडिकल केयर सेंटर में सोमवार दोपहर को टीका दिया गया। वह यह टीका लेने वाले पहले शख्स बने हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैली मेकनैनी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कल अमेरिका ने चिकित्सीय चमत्कार देखा। देशभर में कोविड-19 से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई। राष्ट्रपति ने रिकॉर्ड समय में सुरक्षित एवं प्रभावी टीके का वादा किया था और राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा किया।’’

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने इन टीकों को विकसित किए जाने की निगरानी की और उन्हें इन पर बहुत भरोसा है।

उन्होंने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि सभी अमेरिकियों को यह टीका मिले।

मेकनैनी ने कहा, ‘‘इस साल की शुरुआत में हमने कई समाचार संस्थानों एवं तथ्यों की तथाकथित जांच करने वालों से सुना था कि राष्ट्रपति ट्रंप को ‘‘अपनी बात सही साबित करने के लिए चमत्कार’’ की आवश्यकता होगी। एनबीसी के एक लेख में यह कहा गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘हेल्थलाइन’ के अनुसार, हमें बताया गया था कि टीका विकसित होने में एक साल से अधिक का समय लगेगा। ‘यूएसए टुडे’ ने हमें सचेत किया था कि चिकित्सीय अनुसंधानों के प्रगति करने के बावजूद टीका आने में एक साल से अधिक का समय लगेगा। ‘नेशनल ज्योग्राफिक’ ने भी हमें बताया था कि एक साल से 18 महीने तक के समय में टीका विकसित करना अभूतपूर्व होगा। इन रिपोर्टों को स्वयं अपने तथ्यों की जांच करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा