लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इक्वाडोर में अधिकतर नागरिकों के लिए अनिवार्य होगा टीकाकरण कराना

By भाषा | Updated: December 24, 2021 08:43 IST

Open in App

क्विटो, 24 दिसंबर (एपी) इक्वाडोर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अधिकतर नागरिकों के लिए कोविड-19 रोधी टीके लगवाना अनिवार्य होगा।

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, इक्वाडोर के केवल वे लोग जिन्हें पहले से स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है और टीका लगने से जिनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, उन्हें ही नए नियम में छूट दी जाएगी,लेकिन इन लोगों के पास इससे जुड़े कागजात होना अनिवार्य है।

सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ और संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वह इस नियम को लागू कर रही है। इक्वाडोर के पास ‘‘पूरी आबादी का टीकाकरण करने’’ के लिए पर्याप्त टीके हैं।

इक्वाडोर की विशेष संचालन समिति ने इस हफ्ते कहा था कि रेस्तरां, सिनेमा और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाना जरूरी होगा।

इक्वाडोर के 1.73 करोड़ लोगों में से मंगलवार तक लगभग 77 प्रतिशत लोगों को टीके लग चुके थे। 920,000 से अधिक लोगों को ‘बूस्टर’ खुराक भी दी जा चुकी है।

इक्वाडोर में कोविड-19 से अभी तक करीब 33,600 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला