लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : हांगकांग में 12 साल और इससे अधिक आयु के बच्चों का टीकाकरण होगा शुरू

By भाषा | Updated: June 10, 2021 16:44 IST

Open in App

हांगकांग, 10 जून (एपी) हांगकांग में टीकाकरण दर बढ़ाने के लक्ष्य से 12 साल और उससे अधिक आयु के बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके लगाने शुरू किए जाएंगे।

सरकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि वे 12 से 15 वर्ष की आयु के करीब 240,000 बच्चों को शुक्रवार से टीके लगाना शुरू करेंगे। अन्य कई देशों में भी बच्चों को टीके लगाने शुरू कर दिए गए हैं।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब हांगकांग अपनी 75 लाख की आबादी का टीकाकरण जल्द करने की कोशिश कर रही है। फरवरी अंत में टीकाकरण शुरू होने के बाद से केवल 15 प्रतिशत से अधिक लोगों का ही पूर्ण टीकाकरण हो सका है।

सिविल सेवा के सचिव पैट्रिक निप ने कहा, ‘‘ सरकार किशोरों और छात्रों के टीकाकरण को काफी महत्व देती है और सरकार उम्मीद कर रही है कि जल्द ही छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को टीके लगेंगे।’’

आयु 18 वर्ष से कम होने की वजह से बच्चों को टीका लगाने के लिए उनके अभिभावकों की अनुमति की जरूरत होगी।

स्वास्थ्य मंत्री सोफिया चानो ने अभिभावकों से उनके बच्चों को टीका लगाने की अनुमति देने का आग्रह किया ताकि ‘‘ उन्हें जल्द से जल्द अपने सामान्य जीवन जीने के लिए स्कूल वापस जाने में मदद मिले।’’

हांगकांग में ‘फाइज़र’, जिसे शहर में ‘बायोएनटेक’ के नाम से जाना जाता है और चीन निर्मित ‘सिनोवैक’ टीका लगाया जा रहा है।

हांगकांग के अधिकारियों का कहना है कि ‘फाइज़र’ का टीका लगवाने को इच्छुक लोग खुराक समाप्त होने से पहले अगस्त अंत तक टीका लगवा लें और जिन केन्द्रों पर ‘फाइज़र’ के टीके लगाए जा रहे हैं, वे सितम्बर तक बंद हो जाएंगे।

हांगकांग में पिछले सप्तह 17 वर्षीय एक किशोरी संक्रमित पाई गई थी, उससे पहले छह सप्ताह तक यहां संक्रमण का कोई मामला नहीं था। किशोरी ने कहीं की भी यात्रा नहीं की थी। किशोरी की मां और बहन भी संक्रमित पाई गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?