लाइव न्यूज़ :

‘‘विज्ञान पर करें यकीन’’ संदेश के साथ यूरोपीय संघ में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:55 IST

Open in App

रोम, 27 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों में रविवार को डॉक्टरों, नर्सों और बुजुर्गों ने प्रतीकात्मक एकता का प्रदर्शन करते हुए कोरोना वायरस के टीके की पहली खुराक ली जो इस सदी के सबसे भयावह जनस्वास्थ संकट के खिलाफ लड़ाई में इस महाद्वीप के लिए उम्मीद का एक पल है।

वैसे यूरोपीय संघ के कुछ देशों में कल ही टीकाकरण शुरू हो गया था। 27 सदस्यीय इस संघ में टीकाकरण की समन्वित शुरुआत का लक्ष्य इस बात का सामूहिक संदेश देना है कि टीका सुरक्षित है और यह इस महामारी और आर्थिक बर्बादी से उबरने की बहुत बड़ी संभावना का द्वार खोलता है।

ऐसे स्वास्थ्यकर्मी जो अपने बचाव के लिए अब तक बस मास्क और शील्ड पहनकर इस वायरस से लोहा ले रहे थे, उनके लिए टीका भावनात्मक राहत है । साथ ही ये टीके जनता के लिए यह अपील करने की गुजाइंश है कि यूरोप के 45 करोड़ लोग अपने स्वास्थ्य की खातिर टीका लगावाएं।

रोम में स्पालानजानी संक्रामक रोग अस्पताल में टीके लेने वाले डॉक्टरो और नर्सों में प्रथम क्लाडिया एलवेरनिनी (29) ने कहा, ‘‘आज मैं यहां एक नागरिक ही नहीं बल्कि नर्स के रूप में अपनी बिरादरी और सभी स्वास्थ्यकर्मियों के प्रतिनिधि के रूप में हूं जो विज्ञान में विश्वास करना पसंद करता है।’’

आस्ट्रियाई चांसलर सेबेसटियन कुर्ज ने रिकार्ड समय में विकसित किये गये टीके को ‘पासा पलटने’ वाला करार दिया।

इतालवी विषाणु विशेषज्ञ डोमेनिको अरकुरी ने बताया कि यह बड़ा अहम है कि इस अस्पताल में टीके की खुराक दी गयी जहां वुहान से आया दंपति जनवरी में संक्रमित पाया गया था और वह इटली में पहला मामला था।

बाद में उत्तरी लॉम्बार्डी शहर यूरोप में इस महामारी का केंद्र बन गया। यूरोप में इस वायरस से सबसे अधिक करीब 72,000 मौत इटली में हुई।

अरकुरी ने कहा, ‘‘ आज सुंदर और सांकेतिक दिवस है कि यूरोप के सभी नागरिक एक साथ टीका लेना शुरू कर रहे हैं , यह लंबी रात के बाद प्रकाश की पहली किरण है।’’

रोमानिया में सबसे पहले टीका लेने वाली मैटई बाल्स इंस्टीट्यूट (बुखारेस्ट) की नर्स मिहाला एंजेल ने कहा, ‘‘बिल्कुल दर्द नहीं हुआ। अपनी आंख खोलिए और टीका लीजिए।’’

जर्मनी के बायोएनटेक और अमेरिकी कंपनी फाइजर के टीके शुक्रवार को बेल्जियम की फैक्ट्री से सुपर कोल्ड कंटेनर से यूरोपीय संघ के अस्पतालों में आने लगे थे। वैसे हर देश को पहली बार बहुत कम टीके यानी 10,000 से भी कम टीके मिल रहे हैं। जनवरी, 2021 में और टीके उपलब्ध कराये जाएंगे।

जिन लोगों को रविवार को टीके लगाये गये, उन्हें दूसरी खुराक के लिए तीन सप्ताह में फिर आना होगा।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने कहा कि और टीके बनाये जा रहे हैं और यूरोपीय संघ के पास 2021 में सभी यूरोपवासियों के लिए जरूरत से अधिक टीके होंगे। उन्होंने संकेत दिया कि यूरोपीय संघ अतिरिक्त टीके पश्चिम बाल्कन और अफ्रीकी देशों के साथ साझा करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ यूरोप अब अच्छी स्थिति में है। ’’

उन्होंने टीकाकरण अभियान का एक वीडियो जारी किया और सदी के सबसे भयावह जनस्वास्थ्य संकट से संघ के करीब 45 करोड़ लोगों को बचाने की लड़ाई में ‘एकता का दिल को छू लेने वाला पल’ बताया।

चेक के प्रधानमंत्री एंड्रेज बेबस ने टीका लगवाने के बाद कहा,‘‘चिंता करने की कोई बात नहीं है।’’

एक जर्मन नर्सिंग होम, जहां शनिवार को 101 साल की एक महिला समेत दर्जनों लोगों को टीका लगाया गया, के संचालक ने कहा, ‘‘जब हम शिद्दत से किसी चीज का इंतजार करते हैं, तो एक दिन भी बहुत लंबा लगता है।’’

टीकाकरण की शुरूआत एक ऐसे भूक्षेत्र के लिए आशा के पल का प्रतीक है जो दुनिया में इस वायरस से सबसे पहले और सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में एक था। इटली और स्पेन तथा चेक गणराज्य जैसे अन्य देशों में इस साल के प्रारंभ में स्थिति ऐसी हो गयी थी कि समूचा स्वास्थ्य तंत्र चरमराता सा प्रतीत हो रहा था।

यूरीपीय संघ के 27 देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 1.6 करोड़ मामले सामने आये हैं और संक्रमण से 3,36,000 लोगों की जान चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल