लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ में कोविड-19 टीकाकरण प्रारंभ, वायरस के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक दिन

By भाषा | Updated: December 27, 2020 14:04 IST

Open in App

वारसा (पोलैंड), 27 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) में समन्वित एवं समान रूप से कोविड-19 टीकाकरण शुरुआत के तहत रविवार को मेडिकल कर्मियों, नर्सिंग होम के कर्मियों और नेताओं को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके लगाये जा रहे हैं।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने टीकाकरण अभियान का एक वीडियो जारी किया और इसे इस सदी के सबसे बुरे जनस्वास्थ्य संकट से संघ के करीब 45 करोड़ लोगों को बचाने की लड़ाई में ‘एकता का दिल को छू लेने वाला पल’ बताया।

वैसे यूरोपीय संघ के कुछ देशों जैसे जर्मनी, हंगरी और स्लोवाकिया में कल ही टीकाकरण शुरू हो गया था। एक जर्मन नर्सिंग होम, जहां शनिवार को 101 साल की एक महिला समेत दर्जनों लोगों को टीका लगाया गया, के संचालक ने कहा, ‘‘ हम रोजाना जिस चीज का इंतजार करते हैं, उसके लिए एक दिन भी बहुत ज्यादा लगता है। ’’

टीकाकरण की शुरूआत एक ऐसे भूक्षेत्र के लिए आशा के पल का प्रतीक है जो दुनिया में इस वायरस से सबसे पहले और सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में एक था। इटली और स्पेन तथा चेक गणराज्य जैसे अन्य देशों में इस साल के प्रारंभ में स्थिति ऐसी हो गयी थी कि समूचा स्वास्थ्य तंत्र चरमरा गया लग रहा था।

यूरीपीय संघ के 27 देशों में कोरोना वायरस के कम से कम 1.6 करोड़ मामले सामने आये हैं और 3,36,000 लोगों की जान चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला