लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ में कोविड-19 टीकाकरण प्रारंभ, वायरस के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक दिन

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:07 IST

Open in App

(परिवर्तित डेटलाइन से)

रोम, 27 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों ने इस भूखंड के करीब 45 करोड़ लोगों में सबसे अधिक जोखिम संभावितों को कोविड-19 टीका देने के लिए रविवार को समन्वित प्रयास शुरू किया जो इस सदी के सबसे भयावह जनस्वास्थ संकट के खिलाफ लड़ाई में इस महाद्वीप के लिए उम्मीद का एक पल है।

संघ के 27 देशों में मेडिकल कर्मियों, नर्सिंग होम के कर्मियों और बड़े नेताओं को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया गया और लोगों को यह विश्वास दिलाया गया कि यह टीकाकरण सुरक्षित है तथा यह इस महामारी से उबरने की बहुत बड़ी संभावना का द्वार खोलता है।

रोमानिया में सबसे पहले टीका लेने वाली मैटई बाल्स इंस्टीट्यूट (बुखारेस्ट) की नर्स मिहाला एंजेल ने कहा, ‘‘बिल्कुल दर्द नहीं हुआ। अपनी आंख खोलिए और टीका लीजिए।’’

रोम में स्पालानजानी संक्रामक रोग अस्पताल में बैठे पांच डॉक्टरों और नर्सो में एक डॉक्टर मारिया रोसारिया कपोबियांची ने कहा, ‘‘यह संदेश आशा, विश्वास और सबके साथ साझा करने के निमंत्रण का है। चिंतित होने का कोई कारण नहीं है।’’

डॉक्टर मारिया रोसारिया कपोबियांची इस अस्पताल के विषाणु विज्ञान विभाग की अध्यक्ष हैं। वह उस दल की भी अगुवा है जिसने फरवरी की शुरुआत में इस विषाणु कों पृथक किया था।

इतालवी विषाणु विशेषज्ञ डोमेनिको अरकुरी ने बताया कि यह बड़ा अहम है कि इस अस्पताल में टीके की खुराक दी गयी जहां वुहान से आया दंपति जनवरी में संक्रमित पाया गया था और वह इटली में पहला मामला था।

बाद में उत्तरी लॉम्बार्डी यूरोप में इस महामारी का केंद्र बन गया। यूरोप में इस वायरस से सबसे अधिक करीब 72,000 मौत इटली में हुई।

जर्मनी के बायोएनटेक और अमेरिकी कंपनी फाइजर के टीके शुक्रवार को बेल्जियम की फैक्ट्री से सुपर कोल्ड कंटेनर से यूरोपीय संघ के अस्पतालों में आने लगे थे।

जिन लोगों को टीके लगाये जा रहे हैं, उन्हें दूसरी खुराक के लिए तीन सप्ताह में फिर आना होगा।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने टीकाकरण अभियान का एक वीडियो जारी किया और सदी के सबसे भयावह जनस्वास्थ्य संकट से संघ के करीब 45 करोड़ लोगों को बचाने की लड़ाई में ‘एकता का दिल को छू लेने वाला पल’ बताया।

टीकाकरण अभियान से लोगों को खासकर जर्मनी में राहत मिलने की आस है क्योंकि उनका मन उचटने लगा था। ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका ने इसी टीके से कई सप्ताह पहले टीकाकरण शुरू किया।

वैसे यूरोपीय संघ के कुछ देशों जैसे जर्मनी, हंगरी और स्लोवाकिया में कल ही टीकाकरण शुरू हो गया था। एक जर्मन नर्सिंग होम, जहां शनिवार को 101 साल की एक महिला समेत दर्जनों लोगों को टीका लगाया गया, के संचालक ने कहा, ‘‘जब हम शिद्दत से किसी चीज का इंतजार करते हैं, तो एक दिन भी बहुत लंबा लगता है।’’

टीकाकरण की शुरूआत एक ऐसे भूक्षेत्र के लिए आशा के पल का प्रतीक है जो दुनिया में इस वायरस से सबसे पहले और सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में एक था। इटली और स्पेन तथा चेक गणराज्य जैसे अन्य देशों में इस साल के प्रारंभ में स्थिति ऐसी हो गयी थी कि समूचा स्वास्थ्य तंत्र चरमरा गया लग रहा था।

यूरीपीय संघ के 27 देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 1.6 करोड़ मामले सामने आये हैं और संक्रमण से 3,36,000 लोगों की जान चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल