लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : यूएसआईसीओसी फाउंडेशन ने भारत को 32 और वेंटीलेटर भेजे

By भाषा | Updated: May 6, 2021 10:59 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, छह मई ‘यूएस इंडिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स (यूएसआईसीओसी) फाउंडेशन’ ने कोविड-19 महामारी की दूसरी जानलेवा लहर से लड़ने में भारत की मदद के लिए 32 अन्य पोर्टेबल वेंटीलेटर भेजे हैं।

फाउंडेशन अगले कुछ दिनों में कई ऑक्सीजन सांद्रक समेत 25 वेंटीलेटर्स की तीसरी खेप भी भेज सकता है।

यूएस इंडिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स ऑफ डलास-फोर्ट वर्थ और इंडो-अमेरिकन चैम्बर ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन (आईएसीसीजीएच) ने इस प्रयास में टेक्सास के भारतीय-अमेरिका समुदाय से हाथ मिला लिए हैं।

आईएसीसीजीएच के अध्यक्ष टी आनंद ने कहा, ‘‘भारत में जो भी हो रहा है वह दिल तोड़ने वाला है। यह देखकर खुश हो रहे हैं कि जरूरत के वक्त भारत के लोगों की मदद करने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय एकजुट हो गया है। दर्जनों निजी दानदाता और विभिन्न संगठनों ने पूरे दिल से इन प्रयासों का समर्थन किया है।’’

ह्यूस्टन के उद्यमी अबीजर तैयबजी ने 100,000 डॉलर का दान दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस्लाम हमें सभी मनुष्यों की मदद करना सिखाता है और जरूरत के वक्त भारत की मदद करना विश्वास का मामला है।’’

आईटी सर्व एलायंस के अध्यक्ष रघु चित्तीमला ने भी 100,000 डॉलर से अधिक का दान दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब