लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: पहली और दूसरी खुराक के लिए अलग-अलग टीकों के इस्तेमाल पर परीक्षण शुरू

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:41 IST

Open in App

लंदन, चार फरवरी ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीका संबंधी ऐसा परीक्षण शुरू किया गया जिसमें लोगों को पहली खुराक किसी और टीके की तथा दूसरी खुराक किसी अन्य टीके की दी जाएगी।

देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे इस तरह का विश्व का पहला परीक्षण करार दिया है।

सरकार की ओर से 70 लाख पाउंड की मदद वाले इस परीक्षण में पहली और दूसरी खुराक के लिए अलग-अलग टीकों का इस्तेमाल कर कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता पर इनके असर को देखा जाएगा।

उदाहरण के लिए इस परीक्षण में पहली खुराक के वास्ते ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी/एस्ट्राजेनेका के टीके का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि दूसरी खुराक के लिए फाइजर/बायोएनटेक के टीके का इस्तेमाल किया जाएगा।

‘नेशनल इम्यूनाइजेशन शेड्यूल इवैल्यूएशन कंसोर्टियम’ द्वारा यह परीक्षण ‘नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च’ से जुड़े आठ स्थलों पर किया जा रहा है।

कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित मंत्री नदीम जहावी ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षण है जो अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल पर इन टीकों की सुरक्षा को लेकर व्यापक साक्ष्य उपलब्ध कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें