लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में एक दिन में कोविड-19 से 157 लोगों की मौत, अब तक सर्वाधिक : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 24, 2021 13:02 IST

Open in App

: सज्जाद हुसैन :

इस्लामाबाद, 24 अप्रैल पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 5,908 नये मामले दर्ज किए गए।। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि संक्रमण से एक दिन में होने वाली मौत का यह आंकड़ा पिछले साल के बाद से सबसे ज्यादा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि 157 में से 53 मरीजों ने वेंटिलेटर पर रहते हुए दम तोड़ दिया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की मौत हो गई। यह पिछले साल 20 जून के बाद से सबसे ज्यादा है जब एक दिन में बीमारी के कारण 153 लोगों ने दम तोड़ दिया था।”

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण से अब तक 16,999 लोगों की मौत हुई है जबकि कुल मामले 7,90,016 हो गए हैं।

मंत्रालय ने कहा, “पाकिस्तान में अब तक कम से कम 6,86,488 लोग स्वस्थ हुए हैं जो काफी बड़ी संख्या है। देश में 86,529 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा