लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सेवा ने भारत के लिए जीवनरक्षक उपकरणों की खरीद पर 60 लाख डॉलर से अधिक खर्च किया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 09:53 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, 11 मई गैर लाभकारी संगठन सेवा इंटरनेशनल ने कहा है कि संस्था ने अपने ‘हेल्प इंडिया डिफीट कोविड-19’ अभियान के तहत जीवनरक्षक उपकरणों को खरीदने के लिए पिछले दो सप्ताह में 60 लाख डॉलर से अधिक राशि खर्च की है।

संस्था ने एक बयान में बताया कि इन उपकरणों को सात मई को न्यूयॉर्क से भारत भेजा गया। इनमें 260 ऑक्सीजन सांद्रक, 1,000 ऑक्सीमीटर और नौ बाईलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर मशीनें शामिल हैं।

गैर लाभकारी संगठन ‘मेडशेयर’ ने ये सांद्रक दान किए हैं। मेडशेयर जरूरत में समुदायों को अतिरिक्त चिकित्सकीय सामग्री और उपकरण मुहैया कराता है। ‘यूनाइटेड पार्सल सर्विस फाउंडेशन’ ने सेवा इंटरनेशनल के साथ मिलकर इसे हवाई मार्ग से नयी दिल्ली निशुल्क पहुंचाया।

सेवा ने भारत में सहायता सामग्री की आपूर्ति के लिए अब तक 1.6 करोड़ डॉलर जुटाये हैं।

ये सामग्री सरकारी अस्पतालों और कोविड-19 देखभाल केंद्रों एवं सेवा के सहयोगी संगठनों द्वारा चलाये जाने वाले अस्पतालों को दी जा रही हैं।

संगठन ने कहा कि वह अगले दो सप्ताह में 6,000 अतिरिक्त ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की योजना बना रहा है।

सेवा के अध्यक्ष अरुण कंकानी ने बताया कि सेवा ने अटलांटा में एक नियंत्रण कक्ष बनाया है जिसका प्रबंधन 10 स्वयंसेवक करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दुनियाभर से पूरी मदद मिल रही है। कई कारोबारी, अस्पताल और सामुदायिक संगठन मदद के लिए फोन कर रहे हैं। हम उन सभी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमारी मदद की और संकट के समय में सेवा को मदद की पेशकश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना