लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की स्थिति: पाकिस्तान में विपक्षी नेताओं ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की

By भाषा | Updated: April 26, 2021 01:02 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 25 अप्रैल पाकिस्तान के विपक्ष के नेताओं ने कोविड-19 वैश्विक महामारी से लड़ रहे भारत के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और उम्मीद जताई कि दोनों देश ‘‘एक दूसरे को नष्ट करने पर अरबों रुपए खर्च करने के बजाए अपने लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित’’ करेंगे।

पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘मौत और बीमारी के समय मानवता धर्म एवं राष्ट्र से ऊपर होती है। हम कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हुए भारत के लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि समझदारी से काम लिया जाएगा और दक्षिण एशियाई देश एक दूसरे को नष्ट करने पर अरबों रुपए खर्च करने के बजाए अपने लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।’’

पीएमएलएन उपाध्यक्ष एवं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा, ‘‘भारत में दिल दहलाने वाले दृश्य देखने को मिले हैं। अल्लाह हम सब पर रहम करे। आमीन।’’

पाकिस्तान ने कोविड-19 की घातक लहर से लड़ने में मदद देने के लिए भारत को वेंटिलेटर समेत अन्य राहत सामग्रियां उपलब्ध कराने की पेशकश की है और कहा कि दोनों देश वैश्विक महामारी के कारण उभरी चुनौतियों से निपटने के लिए आगे सहयोग के संभावित तरीकों की संभावनाएं तलाश सकते हैं।

यह पेशकश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भारत के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के बाद की गई है। उन्होंने कहा, “हमें मानवता के सामने आई इस वैश्विक चुनौती से मिलकर लड़ना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला