लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : श्रीलंका ने रात्रि यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:07 IST

Open in App

कोलंबो, 12 मई श्रीलंका ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के प्रयास के तहत वह देश भर में रात को गाड़ियों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर रहा है। इस द्वीपीय राष्ट्र में महामारी से अब तक 800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

कोविड के खिलाफ अभियान का नेतृत्व कर रहे सेना प्रमुख जनरल शावेंद्र सिल्वा ने मीडिया को बताया कि रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक गाड़ियों की आवाजाही पर प्रतिबंध आज रात से 31 मई तक प्रभावी रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान हालांकि आवश्यक सामान की आपूर्ति और खाद्य सामग्री के परिवहन की इजाजत होगी।

यह कदम देश भर में अंतर प्रांतीय यात्रा प्रतिबंध को 30 मई तक लागू करने के बाद उठाया गया है।

इसके अलावा लंबे सप्ताहांत और शुक्रवार को ईद पड़ने के मद्देनजर बृहस्पतिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह चार बजे तक पूर्ण यात्रा प्रतिबंध रहेगा।

श्रीलंका कोविड-19 की तीसरी लहर से जूझ रहा है और स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक बीते 10 दिनों में देश में 149 से ज्यादा लोगों की महामारी से जान गई है।

अमेरिका के जॉन्स हॉप्किंस विश्वविद्यालय द्वारा संकलित कोरोना वायरस आंकड़ों के मुताबिक श्रीलंका में कोविड-19 के 131,098 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 850 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब