लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 श्रीलंका ने वाणिज्यिक उड़ानों के लिए नहीं खोला अपना विमान क्षेत्र

By भाषा | Updated: December 26, 2020 14:11 IST

Open in App

कोलंबो, 26 दिसंबर श्रीलंका ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए अपने विमानन क्षेत्र को वाणिज्यिक उड़ानों के लिये फिर से खोलने के शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उड़ानों की बहाली की अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

श्रीलंका नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएसएल) ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह 26 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन बहाल कर देगा । कोविड-19 महामारी के चलते आठ महीने से ये उड़ानें बंद थीं।

हवाईअड्डा एवं विमानन सेवाओं के अध्यक्ष जी ए चंद्रासिरी ने शनिवार को बताया कि उड़ानों के परिचालन की बहाली पर स्थगन का निर्णय कोरोना वायरस के नए स्वरूप के सामने आने के बाद लिया गया है जो ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है।

हवाई अड्डे के अन्य वरिष्ठ अधिकार राजीवा सूरियाराच्छी ने बताया कि स्थगन के चलते रूसी पयर्टकों को लेकर रविवार को आ रही उड़ान रद्द कर दी गयी है।

दुनियाभर में कई देशों ने नये कोरोना वायरस के डर से अपनी भूमि एवं समुद्री सीमा बंद करने के साथ ही वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला