लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सिंगापुर के मंत्री ने कहा, दुनिया से खुद को काटे रखना कोई विकल्प नहीं

By भाषा | Updated: November 25, 2020 17:35 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 25 नवंबर सिंगापुर के व्यापार और उद्योग मंत्री चान चुन सिंग ने बुधवार को कहा कि देश को दुनिया से अलग-थलग रखना कोई विकल्प नहीं है और इसलिये जोखिम का प्रबंधन कैसे करना है यह सीखना ज्यादा उत्पादक रुख हो सकता है।

‘ट्रैवल रीवाइव’ व्यापार शो के दौरान अपने संबोधन में चान ने कहा कि देश को फिर से खोलने के सभी जोखिमों को खत्म करने की उम्मीद व्यावहारिक नहीं है।

मंत्री ने कहा, “दुनिया से खुद को अलग-थलग कर लेना विकल्प नहीं है। सिंगापुर हमारे पर्यटन क्षेत्र को बड़ी स्थानीय आबादी या घरेलू यात्रा से बरकरार रखने में सक्षम नहीं है।”

चैनल न्यूज एशिया ने मंत्री को उद्धृत करते हुए कहा, “ऐसे में जोखिम का प्रबंधन कैसे करना है यह सीखना ज्यादा व्यवहारिक तरीका है और यह हमें अच्छी स्थिति में रखेगा क्योंकि हम नहीं जानते कि हमारे सामने अगला संकट कौन सा आ सकता है या अगला कौन सा विषाणु है जो हवाई यात्रा को बाधित कर सकता है।”

चान ने कहा कि सिंगापुर जैसे देश जिनका बड़ा घरेलू बाजार नहीं है उन देशों को कोविड-19 ने “खासतौर पर बुरी तरह प्रभावित” किया। लेकिन इस आपदा ने सिंगापुर जैसे देशों को खुद को उभारने के काम को गति देने का भी काम किया।

उन्होंने कहा, “हम वैक्सीन के पहुंचने का इंतजार नहीं कर रहे हैं। न ही हम कोविड-19 महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बजाए, हम अब नींव स्थापित कर रहे हैं और पुनर्निर्माण और उद्योग को सुदृढ़ करने के लिये कदम उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना