लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : अमेरिका में मास्क पहनने में ढील देने पर विचार कर रहे हैं स्कूल

By भाषा | Updated: October 26, 2021 10:25 IST

Open in App

मियामी, 26 अक्टूबर (एपी) अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में कमी आने पर कुछ स्कूल अपने यहां मास्क संबंधी नियमों में छूट देने पर विचार कर रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ सप्ताह में बढ़ते मौत के मामले, कुछ ग्रामीण अस्पतालों के दबाव में होने के संकेत और करीब आती ठंड ने उन्हें दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है।

सितंबर के मध्य में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण संक्रमण के सर्वाधिक मामले आए थे लेकिन उसके बाद से मामलों में कमी आ रही है। अमेरिका में हर दिन औसतन 73,000 मामले आ रहे हैं जो 13 सितंबर को आए 1,73,000 मामलों से कम हैं और अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों की संख्या सितंबर के बाद से आधी रह गयी है।

अगर संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज होती रही तो फ्लोरिडा में मियामी-डेड काउंटी में मास्क संबंधी आदेश में अक्टूबर के अंत तक छूट दी जा सकती है। नजदीक की ब्रोवार्ड काउंटी मंगलवार को इसमें छूट देने पर चर्चा करेगी। अटलांटा में एक अधिकारी ने कहा कि वह स्कूलों में मास्क पहनने की आवश्यकता में छूट देने पर विचार करेंगे।

मैसाच्युसेट्स के बोस्टन में एक हाई स्कूल पहला स्कूल बन गया है जहां टीकाकरण के बाद मास्क पहनने को वैकल्पिक बनाया गया है। स्कूल के अधिकारियों ने टीके की खुराक ले चुके छात्रों और स्टाफ को एक नवंबर से तीन हफ्ते की परीक्षण अवधि के लिए बिना मास्क के आने की अनुमति दी है।

इसके बावजूद कुछ चिंताजनक संकेत मिल रह हैं जिनमें ठंड का करीब आता मौसम शामिल है जिससे लोग अपने घरों में सिमट जाएंगे और संक्रमण आसानी से फैल सकेगा।

अमेरिका में मास्क पहनने की अनिवार्यता में छूट के साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के प्रभावशाली कोविड-19 पूर्वानुमान मॉडल ने नवंबर में संक्रमण बढ़ने और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा