लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इटली में टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों पर लगेगी पाबंदियां

By भाषा | Updated: November 25, 2021 09:23 IST

Open in App

रोम, 25 नवंबर (एपी) इटली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए उन लोगों पर कुछ पाबंदियां लगाने का फैसला किया है, जिन्होंने अभी तक कोविड-19 रोधी टीके नहीं लगवाए हैं।

नए दिशानिर्देशों के अनुसार, छह दिसंबर से रेस्तरां में भोजन करने, सिनेमा घर जाने या किसी खेल प्रतियोगिता देखने जाने के लिए लोगों को कोविड-19 से हाल ही में उबरने का या टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा।

नए नियमों के तहत कानून प्रवर्तन, सैन्य तथा सभी स्कूली कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले टीकाकरण केवल स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए अनिवार्य था।

प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने कहा कि संक्रमण के धीमी गति से ही सही लेकिन निरंतर बढ़ते मामलों को रोकने और यूरोपीय संघ की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए ये कदम उठाने जरूरी हैं।

ड्रैगी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमने सामान्य स्थिति में लौटना शुरू कर दिया है और हम इसे कायम रखना चाहते हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरन्ज़ा ने स्वीकार किया कि इटली अपने कई पड़ोसी देशों की तुलना में बेहतर कर रहा है, साथ ही कहा कि देश ने सीखा है कि वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सक्रिय एवं निवारक उपाय आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?