लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 लंबे वक्त तक होने वाली संज्ञानात्मक समस्याओं से संबंधित : अनुसंधानकर्ता

By भाषा | Updated: July 30, 2021 17:13 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 जुलाई अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि कोविड-19 लगातार होने वाले संज्ञानात्मक नुकसान से जुड़ा है, जिसमें अल्जाइमर (मानसिक रोग) के लक्षणों में तेजी आना भी शामिल है।

कोविड-19 से जुड़ी सांस संबंधी और पेट एवं आंतों से संबंधित लक्षणों के साथ ही वायरस से संक्रमित कई लोगों को अल्पकालिक और दीर्घकालिक न्यूरोसाइकिएट्रिक (मस्तिष्क संबंधी) लक्षणों का अनुभव होता है जिनमें स्वाद एवं गंध की शक्ति चले जाना और संज्ञानात्मक तथा ध्यान केंद्रित कर पाने में कमी जैसी स्थितियां शामिल हैं जिसे ‘ब्रेन फॉग’ के नाम से जाना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय, बहुविषयक परिसंघ द्वारा यूनान एवं अर्जेंटीना से मिले शुरुआती परिणामों में दिखा कि अधिक उम्र के लोगों में सार्स-सीओवी-2 संक्रमण से उबरने के बाद लगातार संज्ञानात्मक हानि होती रहती है यानी उन्हें चीजें याद रखने में, नयी चीजें सीखने में, ध्यान केंद्रित कर पाने और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाले फैसले लेने में दिक्कत होती है। इनमें अक्सर स्वाद महसूस कर पाने की शक्ति का चले जाना भी शामिल है।

इस परिसंघ में करीब 40 देशों के वैज्ञानिक और प्रतिनिधि शामिल हैं जिन्हें केंद्रीय मस्तिष्क तंत्र (नर्वस सिस्टम) पर कोविड-19 के दीर्घकालिक प्रभावों का आकलन करने के लिए केंद्रीय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त है।

इन परिणामों को अमेरिका के डेनवर में 26 जुलाई से 30 जुलाई के बीच हुए अल्जाइमर संगठन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया।

परिसंघ के अन्य महत्त्वपूर्ण परिणामों में सामने आया कि मस्तिष्क की चोट, मस्तिष्क में सूजन और अल्जाइमर के जैविक संकेत कोविड-19 रोगियों में मस्तिष्क संबंधी लक्षणों की उपस्थिति के साथ मजबूती से संबंधित हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि कोविड से उबरने के बाद संज्ञानात्मक समस्याएं महसूस करने वाले व्यक्तियों में थोड़ी सी भी शारीरिक मेहनत के बाद खून में ऑक्सीजन का प्रवाह कम होने के साथ ही शारीरिक स्थिति भी प्रभावित होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब