लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : रूस में संक्रमण और मौत के रिकॉर्ड मामले

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:30 IST

Open in App

मॉस्को, 11 अक्टूबर (एपी) रूस में टीकाकरण की धीमी दर और सरकार के सख्त पाबंदियां लगाने से इनकार करने के बीच सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले और मृतकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज की गयी।

रूस के सरकारी कोरोना वायरस कार्य बल ने बताया कि संक्रमण के 29,409 नए मामले आए जो इस साल की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक मामले हैं और दिसंबर में महामारी के मामलों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से थोड़े-से ही कम हैं। सोमवार को 957 और मरीजों ने इस महामारी के कारण जान गंवाई।

सरकार के एक कार्य बल के अनुसार, रूस में पहले ही मृतकों की संख्या यूरोप में सबसे अधिक है। देश में 2,17,000 से अधिक लोग इस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।

संक्रमण और मौत के मामलों में वृद्धि पिछले महीने शुरू हुई और सरकार ने टीकाकरण की धीमी दर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने शुक्रवार को बताया कि देश की तकरीबन 33 प्रतिशत आबादी ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली है और करीब 29 प्रतिशत ने ही पूरी खुराक ली है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव ने संक्रमण और मौत के मामले बढ़ने पर चिंता जतायी और कहा कि कुछ क्षेत्रों में तो अस्पताल भर चुके हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे यहां टीकाकरण की दर बहुत कम है इसलिए मृतकों की संख्या इतनी ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला