लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : रूस में एक दिन में रिकॉर्ड 1,075 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 23, 2021 19:15 IST

Open in App

मॉस्को, 23 अक्टूबर (एपी) रूस में कोविड-19 के कारण शनिवार को रिकॉर्ड 1,075 मरीजों की मौत हुई जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

रूस के कोरोना वायरस कार्य बल के अनुसार शनिवार को देश में संक्रमण के 37,678 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण के कारण रिकॉर्ड 1,075 लोगों की मौत हुई। देश में महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में सामने आए यह सबसे अधिक मामले हैं।

रूस में अक्टूबर में प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या सितंबर के मुकाबले 33 प्रतिशत अधिक है जबकि पिछले महीने की अपेक्षा नए मामलों की संख्या में 70 प्रतिशत की वृद्धि है।

गौरतलब है कि रूस की कुल 14.6 करोड़ की आबादी के केवल एक तिहाई लोगों ने ही कोविड टीकाकरण कराया है। देश के स्वास्थ्य ढांचे पर दबाव काफी बढ़ गया है।

रूस में कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह की काफी कमी है और लोग टीका लगवाने से हिचक रहे हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लोगों को 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं।

महामारी की भयावह लहर का सामना कर रहे रूस के कई प्रांतों में जिम, सिनेमाघरों और रेस्तरां आदि को बंद करने जैसे अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगाए जा रहे हैं।

रूस के कोरोना वायरस कार्य बल के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 के 82 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि महामारी के कारण 2,29,528 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस दुनिया का पहला देश था जिसने अगस्त 2020 में कोविड-19 रोधी टीके के रूप में स्पूतनिक वी को लॉन्च करते हुए इसे मान्यता दी थी।

पुतिन ने लोगों से कोविड-19 टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा, “ प्रत्येक व्यक्ति के पास केवल दो विकल्प हैं, कोविड-19 से संक्रमित होकर बीमार पड़ना अथवा इससे बचने के लिए टीकाकरण कराना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला