लाइव न्यूज़ :

चीन के वुहान में फिर उभर रहा कोविड-19, एक करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई

By भाषा | Updated: August 7, 2021 18:48 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, सात अगस्त चीन के वुहान में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से उभर रहा है, जिसके मद्देनजर एक करोड़ 20 लाख से अधिक आबादी वाले इस शहर में एक करोड़ 12 लाख 30 हजार नमूनों की जांच की गई है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वुहान में ही 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।

वुहान में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के छह और बिना लक्षण के 15 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार तक हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में कोविड-19 के 47 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें स्थानीय स्तर पर सामने आए 31 मामले शामिल हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वुहान ने न्यूक्लिक एसिड परीक्षण के लिए एक करोड़ 12 लाख 30 हजार से अधिक नमूने एकत्र किए ।

सरकार द्वारा संचालित समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चिकित्सा अवलोकन के दौरान बिना लक्षण वाले 64 मामले भी सामने आए।

हुबेई प्रांत के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के उप निदेशक ली यांग ने शनिवार को मीडिया को बताया कि शहर ने 4 अगस्त को एक नया, सर्व-समावेशी परीक्षण अभियान शुरू किया था। एक करोड़ 80 लाख नमूनों के जांच परिणाम उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी अभी भी जांच कर रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2019 में शहर में संक्रमण के मामलों मे वृद्धि पर काबू पा लिया गया था।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आए।

आयोग ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 93,605 हो गई है। 1,444 रोगियों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 39 की स्थिति गंभीर है। 4,636 रोगियों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा