लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट के दौरान भारत की सहायता के लिए अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:32 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 मई अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें बाइडन प्रशासन से कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत को दी जाने वाली सहायता में बढ़ोत्तरी करने के प्रयास जारी रखने का अनुरोध किया गया है।

सांसद ब्रैड शेर्मन और स्टीव चाबोट द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में अमेरिकी प्रशासन से निजी क्षेत्र के साथ मिलकर भारत को चिकित्सा सहायता सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही अतिरिक्त एवं तत्काल आधार पर ऑक्सीजन उत्पादक संयंत्र एवं क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर समेत अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति पर कार्य किए जाने का भी अनुरोध किया गया।

देश में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए भारत के लोगों के एक साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए प्रस्ताव में प्रशासन द्वारा भारत को तत्काल मुहैया करायी गई चिकित्सा सहायता एवं टीके के कच्चे माल की आपूर्ति के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई।

प्रस्ताव में कहा गया कि अमेरिका के निजी क्षेत्र ने भी भारत में राहत उपलब्ध कराने के प्रयास में योगदान देते हुए देशभर के अस्पतालों के लिए 1,000 वेंटिलेटर और 25000 ऑक्सीजन सांद्रक उपलब्ध कराए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना