लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पाकिस्तान में 15 साल से अधिक उम्र के बच्चों को दिया जाएगा फाइजर का टीका

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 सितंबर पाकिस्तान ने शनिवार को घोषणा की कि देश में 15 साल से अधिक उम्र के बच्चों को फाइजर के टीके की खुराक दी जाएगी। पाकिस्तान में कोविड-19 के 3480 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,201,367 हो गई है।

कोरोना वायरस रोधी शीर्ष निकाय नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने इस संबंध में बैठक के बाद बताया कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जाएगी। इस आयु वर्ग के छात्रों का टीकाकरण करने के लिए मोबाइल टीकाकरण दल स्कूलों और कॉलेजों में जाएंगे।

पिछले महीने छात्रों को टीके की खुराक देने के लिए टीकाकरण की उम्र 18 से घटाकर 17 कर दी गई थी, लेकिन अब इसे और कम कर दिया गया है ताकि अधिक से अधिक छात्रों का टीकाकरण हो सके।

एनसीओसी प्रमुख असद उमर ने कहा है कि पाकिस्तान इस साल के अंत तक करीब सात करोड़ लोगों का टीकाकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक 2.16 करोड़ से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और 5.08 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की एक खुराक दी जा चुकी है।

इस बीच कोविड-19 से 82 और लोगों की मौत हुई है, जिससे मृतक संख्या 26,662 हो गई है। अब तक 1,082,988 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि संक्रमण दर 5.51 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3480 नए मामले सामने आए जिससे राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,201,367 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब