लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे बगदाद के अस्पताल में लगी आग, 15 की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 08:24 IST

Open in App

बगदाद, 25 अप्रैल (एपी) कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे बगदाद के एक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लगने के कारण शनिवार देर रात 15 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और इब्न अल-खातिब अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला। इस अस्पताल के आईसीयू में कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

घटनास्थल पर मौजूद डॉ. सबा अल-कुजै ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि कितने लोग मारे गए हैं, अस्पताल में कई जगह जले हुए शव हैं।’’

चिकित्सा और सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार 15 लोगों के मारे जाने के अलावा कम से कम 36 लोग घायल हैं। ईराकी अधिकारियों ने हताहतों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि आग लगने के वक्त अस्पताल में कम से कम 120 मरीज मौजूद थे।

ऐसा बताया जा रहा है कि आग अस्पताल में कम से कम एक ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से लगी।

ईराक में कोविड-19 के रोज 8,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं। सरकार लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध कर रही है लेकिन देश की स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकों पर भरोसा न होने के कारण लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल