लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी ने डिजीटल विभाजन को सामने ला दिया : रविशंकर प्रसाद

By भाषा | Updated: April 29, 2021 10:47 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 29 अप्रैल केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने डिजीटल विभाजन को सामने ला दिया है और समतामूलक समाज के अहम घटक के तौर पर डिजीटल पहुंच के बारे दुनिया का नया दृष्टिकोण स्थापित किया है।

उन्होंने ‘डिजीटल कोऑपरेशन एंड कनेक्टिविटी : होल ऑफ सोसायटी अप्रोचेस टू एंड द डिजीटल डिवाइड’ पर संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय चर्चा में कहा, ‘‘2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी के साल में दुनिया ने इस गति से डिजीटल परिवर्तन देखा जैसा कि पहले कभी नहीं देखा गया।’’

प्रसाद ने कहा, ‘‘महामारी ने समाज के सामने प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका को फिर से सामने रखा कि हम कैसे काम करें, सीखें और जिंदगी जिएं।’’

मंगलवार को इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘महामारी ने न केवल डिजीटल विभाजन के मुद्दे को सामने लाकर रख दिया बल्कि समतामूलक समाज के अहम घटक के तौर पर डिजीटल पहुंच के हमारे नये दृष्टिकोण को सामने रखा।’’

प्रसाद ने कहा कि प्रौद्योगिकी का मतलब समानता की स्थापना करना है न कि विभाजन करना। उन्होंने कहा कि दुनिया की लगभग आधी आबादी के पास हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नहीं है और वह वर्चुअल प्लेटफॉर्म, टेली मेडिसिन, दूरस्थ शिक्षा और ई-पेमेंट की पहुंच से वंचित है।

संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव एमिना मोहम्मद ने महासभा की उच्च स्तरीय चर्चा में कहा कि दुनिया की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है और सबसे ज्यादा विकासशील देशों में हैं जो अब भी इंटरनेट की पहुंच से दूर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?