लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी : बाइडन को साल के अंत तक अमेरिका में हालात सामान्य होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 20, 2021 15:47 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 फरवरी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उम्मीद जताई है कि करोड़ों अमेरिकियों के टीकाकरण से साल के अंत तक देश में कोविड-19 महामारी से हालात समान्य हो जाएंगे।

बाइडन ने अपने प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के टीके के वृहद स्तर पर उत्पादन एवं आपूर्ति के साथ सुचारु वितरण की कोशिशों को रेखांकित करने के लिए मिशिगन के कालामाजू स्थित फाइजर के टीका उत्पादन केंद्र का दौरा किया।

बाइडन ने मिशिगन संयंत्र परिसर में सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि हम साल के अंत तक सामान्य हालात तक पहुंच जाएंगे और ईश्वर की इच्छा रही तो इस साल क्रिसमस का त्योहार पिछले साल से अलग होगा।’’

इसके साथ ही उन्होंने कोई वादा करने से इनकार कर दिया।

बाइडन ने कहा, ‘‘ मैं आपसे कोई वादा नहीं कर सकता हूं। वायरस के अन्य प्रकार भी आए हैं। हमें नहीं पता कि उत्पादन स्तर पर क्या होगा। चीजें बदल सकती हैं, लेकिन हम वह सब कर रहे हैं जिसका संकेत विज्ञान ने किया है और जिन्हें किया जाना चाहिए और लोग भी वह सब हासिल करने के लिए कदम उठा रहे हैं जो किया जा सकता है।’’

बाइडन ने कहा कि टीका लगाया जाना और उपलब्ध होना एक ही बात नहीं है। यह हर किसी की बाह में लगा देने जैसा नहीं है। यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने जितना ऑर्डर किया था उसका अधिकतर हिस्सा वितरित किया गया है। करीब 60 करोड़ खुराक जुलाई के अंत तक मिलने की उम्मीद है, संभावित तिथि 29 जुलाई है। इसमें परिवर्तन हो सकता है। उदाहरण के लिए देखिए अभी मौसम का क्या हाल है, इससे अभी वितरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है।’’

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका में इस हफ्ते खराब मौसम की वजह से टीके की 60 लाख खुराक वितरित करने में देरी हुई है।

बाइडन ने कहा, ‘‘इस संकट के समाप्त होने की तारीख नहीं बता सकता हूं, लेकिन यह कह सकता हूं कि हम यथासंभव वह सब कर रहे हैं जिससे देर सबेर यह संकट समाप्त हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना