लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी भी कुछ देशों को सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करने से नहीं रोक पाई: भारत

By भाषा | Updated: November 18, 2020 02:07 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 17 नवंबर (भाष) भारत ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी भी कुछ देशों को सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करने से रोक नहीं पाई।

इसके साथ ही भारत ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र को आतंकवाद पर ‘निर्णायक तरीके’ से बोलना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘भारत, दुनिया में सभी तरह के यहूदी विरोध, धार्मिक आधार पर हर तरह के भेदभाव का विरोध करता है। हम जानते हैं कि ऐसे देश है जो इस महामारी का लाभ दुनिया के अन्य हिस्सों में धर्म के आधार पर विभाजनकारी घृणा फैलाने में कर रहे हैं।’’

उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी भी उन्हें निर्दोष लोगों की हत्या के लिए सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करने और धार्मिक घृणा फैलाने से नहीं रोक सकी।’’

तिरुमूर्ति ‘वर्ल्ड जूइश कांग्रेस’ द्वारा आयोजित एक आनलाइन उच्च-स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!