लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: पाकिस्तान ने टीके की खुराक नहीं लेने वालों की घरेलू हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:56 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 25 जुलाई पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई और इस बीच सरकार ने कोविड-19 टीके की खुराक नहीं लेने वालों की घरेलू हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद्र (एनसीओसी) द्वारा लागू किया गया यह हवाई यात्रा प्रतिबंध एक अगस्त से प्रभावी होगा, जिसके दायरे में 18 साल से अधिक उम्र वाले यात्री आएंगे।

एनसीओसी दस्तावेज के मुताबिक, '' प्रतिबंध घरेलू हवाई यात्रा के लिए लागू रहेगा जबकि पाकिस्तान से विदेश जाने वाले यात्रियों और विदेश से पाकिस्तान आने वाले यात्रियों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।''

इसमें कहा गया है कि आंशिक रूप से टीका लगवा चुके लोगों, विदेशी नागरिकों, विदेशों में टीकाकरण के दस्तावेजी सबूत पेश करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों और चिकित्सा स्थितियों वाले मरीजों को प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।

इस बीच, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 45 मरीजों की मौत के साथ ही इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 23,016 तक पहुंच गई। मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि में संक्रमण के 2,819 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10,04,694 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो