लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : बच्चों के लिए टीके का परीक्षण कर रहा है ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:23 IST

Open in App

लंदन, 13 फरवरी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय पहली बार अपने कोविड-19 टीके का परीक्षण बच्चों पर कर रहा है।

विश्वविद्यालय का कहना है कि टीके के इससे पहले हुए परीक्षण से स्पष्ट है कि यह सुरक्षित है और वयस्कों में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है।

टीके का परीक्षण शुक्रवार से किया जाएगा। इसके लिए छह से 17 साल आयु वर्ग के 300 ऐसे लोगों की आवश्यकता होगी जो स्वेच्छा से टीका लगवाना चाहते हैं। इनमें से 240 लोगों को कोविड-19 का और बाकी 60 लोगों को मेनिनजाइटिस का टीका लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के इस टीके का निर्माण दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका कर रही है और उसका महाराष्ट्र के पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से टीका बनाने को लेकर समझौता हुआ है।

ऑक्सफोर्ड टीका परीक्षण के मुख्य अनुसंधानकर्ता एंड्रयू पोलार्ड ने कहा कि ज्यादातर बच्चे कोविड-19 के कारण गंभीर रूप से बीमार नहीं होते हैं लेकिन ‘‘उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करना जरूरी क्योंकि टीकाकरण से कुछ बच्चों को तो लाभ होगा ही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन नए परीक्षणों से बच्चों में कोविड-19 को नियंत्रित करने को लेकर हमारी समझ बढ़ेगी।’’

एपी की खबर के अनुसार, दुनिया के 50 से ज्यादा देशों के औषधि नियामकों ने एस्ट्राजेनेका द्वारा उत्पादित और आपूर्ति किए जा रहे ऑक्सफोर्ड टीके को 18 साल से ज्यादा आयु के लोगों को लगाने की मंजूरी दे दी है।

अन्य दवा कंपनियां भी बच्चों पर अपने टीके का परीक्षण कर रही है। फाइजर का टीका पहले से ही 16 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगाया जा रहा है। उसने अक्टूबर, 2020 में ही 12 साल तक के बच्चों पर परीक्षण शुरू कर दिया था। वहीं मॉडर्ना ने दिसंबर, 2020 में बच्चों पर टीके का परीक्षण शुरू कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात