लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: ब्रिटेन में विपक्ष नेता सर केर परिजन के संक्रमित पाए जाने के बाद पृथक-वास में गए

By भाषा | Updated: July 21, 2021 21:11 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 जुलाई ब्रिटेन में विपक्ष के नेता लेबर पार्टी के सर केर स्टार्मर अपने बच्चों में से एक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पृथक-वास में चले गए हैं। लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्टार्मर के बच्चों में से एक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि दोपहर के वक्त हुई। उस वक्त स्टार्मर हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री के सवालों से जुड़े साप्ताहिक सत्र में भाग ले रहे थे। हालांकि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन स्वयं चेकर्स काउंटी स्थित आवास में पृथक-वास में हैं क्योंकि ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद पिछले हफ्ते संक्रमित पाए गए थे।

स्टार्मर के कार्यालय की ओर से कहा गया कि उनकी नियमित जांच होती है और बुधवार को भी वह संक्रमित नहीं पाए गए थे लेकिन अब वह परिवार समेत पृथक-वास में रहेंगे।

महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से यह चौथी बार है जब सर केर को संक्रमित के संपर्क में आने के बाद पृथक-वास में जाना पड़ा है।

अब ब्रिटेन में, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता, चांसलर ऋषि सुनाक और स्वास्थ्य मंत्री पृथक-वास में हैं। देश में संक्रमण दर भी लगातार बढ़ रही है।

मंगलवार को, ब्रिटेन में कोविड-19 के 46,558 नए मामले सामने आए तथा 96 संक्रमितों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो