लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: ओमान ने टीकाकरण अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:07 IST

Open in App

दुबई, 27 दिसंबर (एपी) ओमान ने कोविड-19 महामारी पर रोक लगाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है और देश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद अल सैदी को फाइजर टीके की पहली खुराक दी गई।

सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक पिछले सप्ताह मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 15,600 खुराक की पहली खेप पहुंची और प्राथमिकता के आधार पर पहले बुजुर्गों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों को रविवार से टीका लगाने की शुरुआत की गई।

अगले महीने यहां फाइजर-बायोएनटेक टीके की 28,000 खुराक की दूसरी खेप पहुंचने की संभावना है।

ओमान का कहना है कि उसका लक्ष्य करीब 50 लाख की आबादी में से 60 फीसदी लोगों को टीका लगाने का है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सीमित आपूर्ति की वजह से शुरुआती चरण में सिर्फ 20 फीसदी लोगों को ही टीका लग सकेगा।

ओमान में अब तक 1,28,000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक