लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : ओमान ने भारत, पाकिस्तान समेत 24 देशों से उड़ानों पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:18 IST

Open in App

दुबई, आठ जुलाई ओमान ने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 24 देशों से यात्री विमानों के देश में प्रवेश पर अनिश्चितकाल तक के लिए बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के खाड़ी देश के प्रयासों के तहत यह फैसला किया गया है।

सल्तनत के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से घोषणा की गई कि अगले नोटिस तक उड़ानों पर रोक लगाई गई है। इसने कहा कि यह फैसला कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे देश के उपायों के मद्देनजर लिया गया है।

सूची में शामिल अन्य देशों में ब्रिटेन, ट्यूनीशिया, लेबनान, ईरान, इराक, लीबिया, ब्रुनेई, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलीपीन, इथियोपिया, सूडान, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, घाना, सिएरा लियोन, नाइजीरिया, गुएना, कोलंबिया, अर्जेंटीना और ब्राजील हैं।

इनमें से कुछ देशों से आगमन पर प्रतिबंध 24 अप्रैल से ही लागू हैं।

ओमान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,675 नये मामले सामने आए थे जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 2,80,235 हो गए।

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 3,356 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...