लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले लोगों के प्रवेश पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध

By भाषा | Updated: April 8, 2021 13:02 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न/वेलिंगटन, आठ अप्रैल न्यूजीलैंड ने देश में आने वाले लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले बढ़ने पर भारत से आने वाले यात्रियों पर 11 अप्रैल से करीब दो हफ्तों के लिए पहली बार अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें भारत से लौटने वाले उसके नागरिक भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध रविवार को लागू होगा और 28 अप्रैल तक रहेगा।

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण न्यूजीलैंड के नागरिकों के भी देश में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है।

‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ की खबर के मुताबिक, अर्डर्न ने कहा कि सरकार कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित अन्य देशों से भी पैदा हो रहे खतरे का आकलन करेगी।

न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के 23 नए मामले आए हैं जिनमें से 17 संक्रमित लोग भारत से आए। इसके बाद यह यात्रा पाबंदी लगाई गई है।

अर्डर्न ने कहा, ‘‘यह स्थायी व्यवस्था नहीं है बल्कि अस्थायी कदम है।’’

उन्होंने कहा कि इस अस्थायी रोक से यात्रियों के समक्ष पैदा हो रहा खतरा भी कम करने में मदद मिलेगी।

प्रतिबंध में न्यूजीलैंड के नागरिक और स्थायी निवासी भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ देशों के यात्रियों पर पहले भी यात्रा पाबंदी रही है लेकिन कभी न्यूजीलैंड के नागरिकों और निवासियों की यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि वह भारत में न्यूजीलैंड वासियों के लिए इस अस्थायी निलंबन से पैदा होने वाली परेशानियों को अच्छे से समझती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे जिम्मेदारी का भी अहसास है और यात्रियों के समक्ष पैदा हो रहे खतरों को कम करने के तरीके तलाश करने का दायित्व भी मुझ पर है।’’

अर्डर्न ने कहा कि अधिक जोखिम वाले अन्य देशों के लोगों पर अस्थायी यात्रा पाबंदी लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अन्य जगहों पर भी मामलों में वृद्धि देखी है लेकिन उन जगहों से अधिक संख्या में यात्री यहां नहीं आते हैं।’’

स्वास्थ्य दल 28 अप्रैल तक भारत से यात्रियों के प्रवेश के सुरक्षित तरीकों को तलाशने का काम करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि क्या भारत से आने वाले यात्रियों पर 28 अप्रैल के बाद भी प्रतिबंध रह सकता है।

ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्रभाई भाना ने कहा कि उन्हें भारत से आने वाली उड़ानों को अस्थायी तौर पर निलंबित करने के न्यूजीलैंड सरकार के फैसले से कोई दिक्कत नहीं है।

जॉन्स हॉप्किन्स कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के अनुसार, न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के 2,531 मामले आ चुके हैं और 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल