लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: चीन के ग्वानझोउ में लगी नई पाबंदियां

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:32 IST

Open in App

बीजिंग, सात जून (एपी) चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वानझोउ के लोग बिना किसी अति-आवश्यक काम के अब बाहर नहीं निकल सकते । हाल ही में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

शहर की सरकार की ओर से जारी नियमों के अनुसार, अनुमति मिलने पर भी किसी भी व्यक्ति को संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखानी होगी, जो 48 घंटे के अंदर की हो। यह नियम सोमवार से लागू हुआ है। ग्वानझोउ के आसपास के प्रांत में भी लोगों पर यह नियम लागू होगा। इन नियमों के अनुसार, रेस्तरां में बैठकर खाने पर भी रोक लगा दी गई है।

इसके साथ ही व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है और उच्च जोखिम वाले इलाकों में लोगों के घर से बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध है। शहर के दो जिलों की आबादी 1.8 करोड़ है और यहां सभी गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

खबरों के अनुसार, ग्वानझोउ में सामने आया संक्रमण का यह नया स्वरूप ‘डेल्टा’ है, जो सबसे पहले भारत में सामने आया था, जो काफी अधिक संक्रामक है।

ग्वानझोउ में वायरस से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सोमवार सुबह तक चार नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 100 हो गई थी। ये सभी मामले 21 मई के बाद से सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना