लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: ऑस्ट्रिया में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू

By भाषा | Updated: November 22, 2021 15:22 IST

Open in App

विएना, 22 नवंबर (एपी) ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोमवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया। ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे वहां की स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर भार पड़ रहा है।

हाल के महीनों में यहां संक्रमण के कारण मौत के दैनिक मामले तीन गुना बढ़ गए हैं। कुछ अस्पतालों ने चेतावनी दी है कि उनके यहां गहन देखभाल इकाईयां (आईसीयू) भरने की कगार पर हैं।

यहां लगा लॉकडाउन अधिकतम 20 दिन तक चलेगा, हालांकि 10 दिन के बाद इसका पुन: आकलन किया जाएगा। इस दौरान लोगों के अनावश्यक रूप से बाहर जाने पर रोक होगी, रेस्तरां तथा ज्यादातर दुकानें बंद रहेंगी और बड़े आयोजन रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूल और ‘डे-केयर सेंट’ खुले तो रहेंगे, लेकिन अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की सलाह दी गई है।

चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने शुक्रवार को लॉकडाउन की घोषणा की थी। तब उन्होंने यह भी कहा था कि अगले वर्ष एक फरवरी से यहां लोगों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जा सकता है।

सरकार ने कहा है कि जो लोग पाबंदियों का पालन नहीं करेंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

शालेनबर्ग ने टीकाकरण करवा चुके सभी लोगों से शुक्रवार को माफी मांगी थी और कहा था कि लॉकडाउन की पाबंदियों के कारण उन लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी जो कि ठीक नहीं है।

इससे पहले ऑस्ट्रिया ने केवल उन लोगों के लिए लॉकडाउन लागू करने का प्रयास किया था जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है। उसके बावजूद संक्रमण की रफ्तार नहीं थमी।

ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन की पाबंदियां 13 दिसंबर को हटाई जा सकती हैं लेकिन संभव है कि उन लोगों के लिए पाबंदियां जारी रहें, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।

इससे एक दिन पहले, रविवार को मध्य विएना के बाजारों में क्रिसमस की खरीदारी करने और लॉकडाउन से पहले घूमने-फिरने का आनंद उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब