कोविड-19 : मोरक्को ने दुनिया भर से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:22 IST2021-11-28T22:22:58+5:302021-11-28T22:22:58+5:30

Kovid-19: Morocco bans incoming flights from all over the world | कोविड-19 : मोरक्को ने दुनिया भर से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाई

कोविड-19 : मोरक्को ने दुनिया भर से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाई

रबात, 28 नवंबर (एपी) उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को ने कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन के तेजी से फैलने के मद्देनजर सोमवार से दो हफ्तों के लिए दुनिया भर से आने वाली उड़ानें स्थगित कर दी हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की।

मंत्रालय ने ट्वीट किया कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में मिली सफलता को कायम रखने और अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मोरक्को ने यह फैसला लिया।

अफ्रीका में कोविड-19 रोधी टीकाकरण में मोरक्को अग्रणी रहा है और इसने महामारी के चलते 2020 में कई महीने अपनी सीमाएं बंद रखी थी।

अफ्रीका महाद्वीप में मोरक्को में, सर्वाधिक संख्या में कोविड के मामलों की पुष्टि हुई थी, लेकिन यह महाद्वीप के टीकाकरण प्रयास में भी अग्रिम मोर्चे पर रहा है। मोरक्को की 66 प्रतिशत आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Morocco bans incoming flights from all over the world

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे