लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: मोलनुपिराविर के उत्पादन के लिये मर्क का भारत के पांच दवा निर्माताओं के साथ करार

By भाषा | Updated: April 28, 2021 15:23 IST

Open in App

केनिलवर्थ (अमेरिका), 28 अप्रैल (एपी) दवा कंपनी मर्क ने कोविड-19 की दवा रेमडेसिविर के समान मानी जाने वाली प्रयोगिक एंटीवायरल गोलियों मोलनुपिराविर के उत्पादन के लिये भारत में पांच जेनेरिक दवा निर्माताओं के साथ करार करने की घोषणा की है।

अमेरिका में इस दवा का अंतिम चरण का परीक्षण अभी शुरु हुआ है और यह स्पष्ट नहीं है कि इस दवा का भारत या कहीं और कब इस्तेमाल किया जाएगा। इस दवा पर किये गए अध्ययन में उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं, जिनमें पता चला है कि संक्रमित होने के तुरंत बाद इसके सेवन से वायरस के स्तर में तेजी से गिरावट आती है।

अस्पतालों में भर्ती कुछ रोगियों पर इसका व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन इसे इंजेक्शन से लेना होता है, जिसके कारण इसका उपयोग सीमित किया जाता है।

एमोरी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर जॉर्ज पेंटर ने इस दवा की खोज में मदद की है। उनके अनुसार मोलनुपिराविर कई प्रकार के श्वसन संबंधी वायरस के खिलाफ कारगर प्रतीत हुई है। मर्क रिजबैक बायोथेराप्यूटिक्स के साथ मिलकर मोलनुपिराविर विकसित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना