लाइव न्यूज़ :

जून में कोविड-19 संक्रमण की एक और लहर का सामना करना पड़ सकता है: नेपाल के मंत्री ने कहा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 23:01 IST

Open in App

काठमांडू, पांच अप्रैल नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को कहा कि यदि आवश्यक सावधानी नहीं बरती गई तो जून में देश में कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर अपने चरम पर होगी।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,78,210 हो गए हैं। प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की दर में अक्टूबर के बाद से जो गिरावट आई थी उसमें फरवरी से वृद्धि देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा, “अगर हम संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क लगाने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे लोक स्वास्थ्य के नियमों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन नहीं करते हैं तो देश को इस साल जून में संक्रमण की लहर के एक और चरम स्तर का सामना करना पड़ सकता है।”

त्रिपाठी ने यह भी कहा कि नेपाल सरकार जुलाई के मध्य तक लगभग साठ लाख लोगों को टीका देने की योजना पर काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि भारत में संक्रमण के बढ़ते मामलों से नेपाल में चिंता बढ़ गई है और सरकार तैयारी कर रही है ताकि फिर से लॉकडाउन लगाने पर विवश न होना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब