लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: म्यांमा के पास चीनी शहर में लॉकडाउन लगाया गया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:31 IST

Open in App

बीजिंग, छह जुलाई (एपी) म्यांमा की सीमा से लगा चीन का एक शहर इस सप्ताह स्थानीय स्तर पर संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के प्रयास तेज कर रहा है।

स्थानीय सरकार के अनुसार, चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत युन्नान में स्थित रुइली ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू की है और लोगों को शहर में प्रवेश करने या बाहर जाने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया है। लोगों को आवाजाही की अनुमति तभी दी जाती है जब तक कि वे साबित नहीं कर देते कि उनकी यात्रा आवश्यक है।

आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि जांच के लिए सोमवार से 2,30,000 से अधिक नमूने एकत्र किए गए हैं और जिगाओ सीमावर्ती इलाके को मंगलवार को मध्यम जोखिम वाले क्षेत्र के रूप में नामित किया गया।

रुइली में सीमा पर बड़ी संख्या में आवाजाही और महामारी से निपटने में म्यांमा की कठिनाइयों ने नए प्रसार को नियंत्रित करना विशेष रूप से कठिन बना दिया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महामारी विरोधी सख्त उपायों ने हाल के महीनों में चीन के अन्य हिस्सों में स्थानीय स्तर पर संक्रमण को बड़े पैमाने पर फैलने से रोका है।

चीन में महामारी से मरने वालों की संख्या 4,636 पर स्थिर है और लगभग 92,000 मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब