लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 :जापान सोमवार से पर्यटकों को छोड़ अन्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को पाबंदियों में ढील देगा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:42 IST

Open in App

तोक्यो, पांच नवंबर (एपी) जापान ने घोषणा की है कि वह सोमवार से कोविड-19 की वजह से सीमा पर लगाई पांबंदियों से पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोगों को ढील देगा। हालांकि, इनमें पर्यटकों को शामिल नहीं किया गया है।

जापान सरकार ने कोविड-19 के मामलों में तेजी से आई गिरावट के बाद कारोबारी समुदाय की मांग पर यह कदम उठाया है।

जापान सरकार की घोषणा के मुताबिक देश में प्रवेश करने से पहले व्यक्ति को जापानी प्राधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीके से पूर्ण टीकाकरण कराना होगा। तीन महीने से कम अवधि के लिए अर्हता रखने वाले यात्रियों और दीर्घकाल के लिए आने वाले यात्रियों जिनमें विदेशी विद्यार्थी, तकनीकी इंटरनशिप कार्यक्रम के तहत आने वाले कामगार को 14 दिन तक पृथकवास में रहने की जरूरत होगी।

घोषणा के मुताबिक ऐसे लोगों को प्रायोजित करने वाले स्कूलों और कंपनियों को दस्तावेज जमा करना होगा जिसमें इनकी गतिविधियों और उनकी निगरानी की प्रक्रिया संबंधी जानकारी देनी होगी।

इसके साथ ही जापानी नागरिकों और बहु प्रवेश परमिट के साथ आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए 10 दिन के पृथकवास को घटाकर तीन दिन करने का प्रस्ताव है।

गौरतलब है कि जापान ने देश में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर जनवरी से ही विशेष परमिट और मानवीय कार्यों के अलावा विदेशियों के आने पर लगभग रोक लगाई है।

जापान के उप मुख्य कैबिनेट सचिव सियेजी किहारा ने कहा कि जापान सीमा के नियंत्रण और निगरानी की गतिविधियों का अध्ययन करने के बाद इस साल के अंत तक विदेशी पर्यटकों को भी आने की अनुमति देने पर विचार करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना