लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: जापान ने 30 सितंबर तक आपातकाल बढ़ाया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:06 IST

Open in App

तोक्यो, नौ सितंबर (एपी) जापान में कोविड-19 के मामलों में मामूली कमी आने के बाद भी स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को तोक्यो और 18 अन्य इलाकों में 30 सितंबर तक आपातकाल बढ़ाने की घोषणा की गयी।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि गंभीर मामलों की संख्या अब भी ज्यादा है और कई अस्पताल मरीजों से भरे हैं। मौजूदा आपातकाल रविवार को खत्म होने वाला था।

कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के बाद मई में ओकिनावा में सबसे पहले इस आपातकाल की घोषणा की गई थी, जिसे बाद में अन्य क्षेत्रों में लागू किया गया। लंबे समय तक आपातकाल के बीच स्वैच्छिक तौर पर उठाने वाले कदम कम प्रभावी हुए क्योंकि लंबे समय से इस स्थिति में रह रही जनता ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया।

आपातकाल के विस्तार का मतलब है कि जापान में सत्ता का हस्तांतरण आपातकाल की अवधि के बीच ही होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सुगा सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे, जिसका चुनाव 29 सितंबर को है। उनके उत्तराधिकारी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई ना करने और जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद ओलंपिक आयोजित कराने को लेकर सुगा की देश में काफी आलोचना की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें