लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: जापान ने विदेशियों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी, कोरिया और थाईलैंड भी सख्ती करने की तैयारी में

By भाषा | Updated: December 27, 2020 15:35 IST

Open in App

तोक्यो, 27 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए प्रकार के मद्देनजर जापान की सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। प्रतिबंध उन विदेशियों पर लागू होगा जो जापान के रहने वाले नहीं हैं।

कोरोना वायरस के नए रूप के बारे में कहा जा रहा है कि यह और अधिक संक्रामक है।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यह प्रतिबंध सोमवार से लागू होगा और फिलहाल यह 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

जापान ने पिछले सप्ताह ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले उन लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी जो जापान के रहवासी नहीं हैं। पिछले दो दिनों में सात लोगों के वायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद देश ने यह कदम उठाया है। इन सात यात्रियों में से पांच ब्रिटेन से लौटे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि जापान के नागरिकों और देश में रहने की अनुमति रखने वाले विदेशी नागरिकों के लिए 14 दिन के पृथक-वास की अवधि से छूट को अब निलंबित किया जा रहा है। जापान में शनिवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,17,312 मामले सामने आ चुके हैं तथा 3,213 लोगों की यहां मौत हो चुकी है।

वहीं दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 970 नए मामले सामने आए हैं और सामाजिक दूरी के सख्त नियमों को लागू करने के संबंध में रविवार को निर्णय लिया जाएगा। कोरिया रोग नियंत्रण व रोकथाम एजेंसी ने बताया कि देश में अब तक 56,872 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा कुल 808 लोगों की मौत हो चुकी है।

थाईलैंड में रविवार को संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,020 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण की अधिकता वाले दो नए क्षेत्रों का पता लगाया है। सरकार ने लोगों का आगाह किया है कि अगर सामाजिक दूरी समेत अन्य प्रतिबंधों का पालन नहीं किया गया तो मार्च तक देशव्यापी लॉकडाउन लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला