लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इजराइल ने भारत, छह अन्य देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: May 2, 2021 09:29 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलम, दो मई इजराइल ने कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि का हवाला देते हुए अपने नागरिकों के भारत और छह अन्य देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इजराइली नागरिकों को यूक्रेन, ब्राजील, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, मैक्सिको और तुर्की की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह आदेश तीन मई से लागू होगा और 16 मई तक प्रभावी रहेगा।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बहरहाल गैर इजराइली नागरिक इन देशों की यात्रा कर सकेंगे बशर्ते उनकी इन देशों में स्थायी रूप से रहने की योजना हो।

यह आदेश उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो विमान के इंतजार में इन देशों में से किसी में भी हवाईअड्डों पर 12 घंटे तक रुके हों।

इजराइली सरकार ने स्वास्थ्य और आंतरिक मामलों के मंत्री को अपील समिति का नेतृत्व करने और विशेष मामलों की समीक्षा करने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करने का भी अधिकार दिया है।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव दिया है कि इन सातों देशों में से लौटने वाले व्यक्ति को दो हफ्तों के लिए अनिवार्य रूप से पृथक रखा जाए चाहे उन्हें कोविड-19 रोधी टीका लग गया हो या वे इस महामारी से उबर चुके हों।

मंत्रालय ने कहा कि जो कोविड-19 जांच रिपोर्ट में दो बार संक्रमित न पाया गया हो उसे भी 10 दिन के लिए पृथक रहना होगा।

ये पाबंदियां तीन मई से लागू हो सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल