लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: जापान में इस महीने के अंत तक संक्रमण संबंधी आपातकाल बढ़ाया जाएगा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 10:09 IST

Open in App

तोक्यो, नौ सितंबर (एपी) जापान में कोविड-19 के मामलों में मामूली कमी आई है लेकिन स्वास्थ्य प्रणाली अब भी दबाव में है, जिसके मद्देनजर सरकार तोक्यो और करीब 20 अन्य क्षेत्रों में सितंबर के अंत तक संक्रमण संबंधी आपातकाल बढ़ा सकती है।

कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के बाद मई में ओकिनावा में सबसे पहले इस आपातकाल की घोषणा की गई थी, जिसे बाद में अन्य क्षेत्रों में लागू किया गया। मौजूदा आपातकाल रविवार को खत्म होने वाला है।

आपातकाल के विस्तार का मतलब है कि जापान में सत्ता का हस्तांतरण आपातकाल की अवधि के बीच ही होगा। गौरतलब है कि जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा सत्तारूढ़ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे, जिसका चुनाव 29 सितंबर को है। उनके उत्तराधिकारी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई ना करने और जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद ओलंपिक आयोजित करने को लेकर सुगा की देश में काफी आलोचना की जा रही है।

अर्थव्यवस्था एवं राजकोषीय मंत्री यासुतोशी निशिमुरा ने बृहस्पतिवार को एक बैठक में आपातकाल के विस्तार का प्रस्ताव रखा और कहा कि गंभीर मामले अधिक हैं और अब भी कई अस्पताल भरे हैं तथा हजारों मरीज घर पर हैं या अस्थायी सुविधाओं में हैं।

निशिमुरा, कोविड-19 संबंधी उपायों के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें स्वास्थ्य प्रणाली को स्थिर करने और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि संक्रमण लगातार कम हो तथा स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर अतिरिक्त बोझ कम हो।’’

आपातकाल के विस्तार की औपचारिक तौर पर घोषणा बृहस्पतिवार को शाम तक की जाएगी।

इस बीच, सरकार नवंबर के आसपास प्रतिबंधों में ढील के लिए एक मसौदे पर गौर कर रही है, जब तक एक बड़ी आबादी का पूर्ण टीकाकरण होने की उम्मीद है। देश में अभी करीब 49 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। जापान में अभी तक कोविड-19 के करीब 16.5 लाख मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 16,500 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो