लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: संक्रमित गर्भवती महिलाओं में गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के समय बढ़ जाती हैं जटिलताएं

By भाषा | Updated: December 1, 2021 15:37 IST

Open in App

लंदन, एक दिसंबर कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के समय अधिक जटिलताएं होने की संभावना है। एक अध्ययन में यह बताया गया है।

‘पीएलओएस मेडिसिन’ पत्रिका में मंगलवार को प्रकाशित एक अध्ययन में वैश्विक महामारी के पहले छह महीनों के दौरान फ्रांस में प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई महिलाओं के स्वास्थ्य पर गौर किया गया।

अध्ययन में यी भी सुझाव दिया गया कि टीकाकरण महिलाओं और बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

फ्रांस में ‘यूनिवर्सिटी डी पेरिस’ के शोधार्थियों ने जनवरी और जून 2020 के बीच फ्रांस में 22 सप्ताह के गर्भ के बाद अस्पताल में भर्ती हुई महिलाओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक, कोविड-19 संक्रमित सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इसके बाद मरीज के स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती की गई 244,465 गर्भवती महिलाओं में से 874 यानी 0.36 प्रतिशत माताएं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। उम्र अधिक होने, मोटापा ग्रस्त, एक से अधिक बच्चे की मां और उच्च रक्तचाप से ग्रसित महिलाओं के संक्रमित होने की अधिक संभावना रहती है।

अध्ययन में पाया गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित महिलाओं को आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराए जाने, मौत, उच्च रक्तचाप आदि का अधिक डर है। हालांकि, गर्भपात, जन्म के समय या उससे पूर्व बच्चे की मौत, गर्भकालीन मधुमेह और रक्त के थक्के बनने की दर में वृद्धि नहीं हुई।

अध्ययन में कहा गया कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए गर्भवती महिलाओं की देखभाल करने के लिए इन जटिलताओं से अवगत होना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?