लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों ने भारत की मदद के लिए 50 लाख डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: August 4, 2021 10:20 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, चार अगस्त भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों ने कोविड-19 संबंधी चुनौतियों से निपटने में भारत की मदद के लिए 50 लाख डॉलर जुटाए हैं।

भारतीय मूल के चिकित्सकों के संगठन ‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन-ओरिजिन’ (एएपीआई) ने मंगलवार को बताया कि प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों द्वारा जुटाए गई राशि का इस्तेमाल भारत के 45 अस्पतालों में 2,300 ऑक्सीजन सांद्रक, 100 वेंटिलेटर और 100 ‘हाई-फ्लो नेज़ल कैनुला’ मशीन प्रदान करने के लिए किया गया।

एएपीआई अमेरिका में सबसे बड़ा जातीय चिकित्सा संगठन है, जो देश में 1,00,000 से अधिक चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करता है।

एएपीआई की अध्यक्ष डॉ. अनुपमा गोटिमुकुला ने कहा, ‘‘एएपीआई और भारतीय समुदाय के सदस्यों की उदारता अभूतपूर्व रही है।’’

अगस्त के अंत तक भारत में तीसरी लहर आने की खबरों के बीच एएपीआई ने कहा कि वह कई एजेंसियों और भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि भारत के सुदूर इलाकों में आपूर्ति की जा सके।

एएपीआई की उपाध्यक्ष डॉ. अंजना समादर ने कहा, ‘‘ एएपीआई बाकी राशि का इस्तेमाल कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के लिए करता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक