लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 ने बढ़ाईं ओसीडी के शिकार बच्चों और युवाओं की मुश्किलें: अध्ययन

By भाषा | Updated: November 10, 2020 16:05 IST

Open in App

लंदन, 10 नवंबर कोविड-19 महामारी जैसे संकट ओसीडी, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक परेशानियों के शिकार बच्चों और युवाओं की दिक्कतों को और बढ़ा सकते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात कही गई है।

अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने 7 से 21 साल के बच्चों और युवाओं के दो समूहों को एक प्रश्नवाली भेजी। अध्ययन में डेनमार्क के आरहुस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक भी शामिल थे।

वैज्ञानिकों ने कहा कि एक समूह में शामिल लोगों की बाल एवं व्यस्क मनोचिकित्सा केन्द्र में जांच की गई, जिसमें वे ओसीडी (ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर) से ग्रस्त पाए गए। सभी को एक अस्पताल में थेरेपिस्ट से मिलवाया गया।

ओसीडी का शिकार व्यक्ति किसी बात को लेकर बेवजह भय महसूस करने लगता है।

दूसरे समूह में मुख्य रूप से ऐसे बच्चे और युवा शामिल थे, जो कई साल पहले ओसीडी से ग्रस्त थे। डेनमार्क के ओसीडी एसोसिएशन के जरिये इनकी पहचान की गई थी।

अध्ययन के अनुसार 102 बच्चों ने प्रश्नावली का जवाब दिया।

आरहुस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक तथा अध्ययन के सह-लेखक पेर होव थॉमसन ने कहा, ''उन्होंने अनुभव किया कि कोविड-19 जैसे संकटों के दौरान उनके ओसीडी, तनाव और अवसाद के लक्षणों ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूसरे समूह में शामिल बच्चों और व्यस्कों की दिक्कतों में अधिक इजाफा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा