लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अमेरिका में फिर से टॉयलेट पेपर की बढ़ी खरीदारी, दुकान सीमा तय कर रहे

By भाषा | Updated: November 18, 2020 12:28 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 18 नवंबर (एपी) अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर लोग टॉयलेट पेपर की बड़ी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं और यहां दुकानें खाली हो रही हैं तथा दुकानदारों को मजबूरी में खरीद की सीमा तय करनी पड़ी है।

वॉलमार्ट ने मंगलवार को कहा कि कुछ दुकानों में मांग इतनी बढ़ गई है कि आपूर्ति को पूरा करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सुपरमार्केट चेन क्रोगर और पबलिक्स इसकी खरीद की सीमा तय कर रहे हैं, वहीं अमेजन भी इससे संबंधित ज्यादातर उत्पादों को बेच चुका है।

कोविड-19 महामारी के दस्तक देने के बाद मार्च में भी इसी तरह का माहौल देखने को मिला था और लोगों ने बड़ी मात्रा में टॉयलेट पेपर और इस तरह के अन्य उत्पादों को खरीदकर अपने घरों में जमा कर लिया था।

वहीं, ‘कंज्यूमर ब्रांड्स एसोसिएशन’ के कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष जियोफ फ्रीमैन का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि स्थिति पहले की तरह बुरी नहीं होगी क्योंकि लॉकडाउन क्षेत्र आधारित है और लोग पहले की तुलना में स्थिति का सामना करने के लिए ज्यादा तैयार हैं।

वॉलमार्ट का कहना है कि भले ही कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति में दिक्कतें हुई हैं लेकिन वे इस साल की शुरुआत की तुलना में अभी किसी भी मात्रा तक इसके घरों में जमा किए जाने की स्थिति से निपटने को तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक