लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 से दैनिक मौत का आंकड़ा 3,000 के पार, 9/11 से भी ज्यादा

By भाषा | Updated: December 11, 2020 11:22 IST

Open in App

मिशन (अमेरिका), 11 दिसंबर (एपी) अमेरिका में बुधवार को कोविड-19 से रिकॉर्ड 3,124 लोगों की मौत हुई। मौत का यह आंकड़ा अमेरिका के इतिहास में एक दिन में डी डे या 9/11 हमले में मरने वालों की संख्या से पार चला गया।

वहीं पांच दिन की अवधि में 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 106,000 से ज्यादा लोग अस्पताल में हैं। कोविड-19 महामारी संकट ने देश के स्वास्थ्य केंद्रों को एकदम आपात स्थिति में लाकर रख दिया है और स्वास्थ्य कर्मियों समेत अस्पताल के अन्य कर्मचारी काम कर के थक चुके हैं।

इस महामारी की वजह से अब तक 290,000 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.55 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बताया कि बुधवार को 3,124 लोगों की मौत हुई जो कि अब तक दैनिक मौतों के आंकड़ों में से सबसे ज्यादा है। इससे पहले 15 अप्रैल को रिकॉर्ड 2,603 लोगों की मौत हुई थी।

कोविड-19 से बुधवार को मृतकों की संख्या द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नोर्मेंडी पर हुए हमले में मारे गए लोगों के आंकड़े को भी पार कर गई । इसे डि डे भी कहा जाता है। उस दिन 2,500 अमेरिकी नागरिकों की मौत हुई थी। वहीं 11 सितंबर, 2001 के हमले में 2,977 लोगों की मौत हुई थी।

मौतों का यह आंकड़ा ऐसे समय में रिकॉर्ड छू रहा है जब अमेरिकी सरकार परामर्श पैनल ने बृहस्पतिवार को फाइजर के कोविड-19 टीके को व्यापक स्तर पर इस्तेमाल करने की वकालत की है। हालांकि इसका इस्तेमाल इस बात पर निर्भर करता है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए), पैनल की सिफारिशों पर कितनी जल्दी हस्ताक्षर करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें