लाइव न्यूज़ :

रूस में कोविड-19 से एक दिन में होने वाली मौतों का टूटा रिकॉर्ड , 1064 ने गंवाई जान

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:27 IST

Open in App

मॉस्को, 22 अक्टूबर (एपी) रूस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 1,064 लोगों की मौत हुई जो महामारी के दौरान एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।

सरकार के कोरोना वायरस कार्यबल की रिपोर्ट के मुताबिक देश में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 37,141 नए मामले आए। रूस में शुक्रवार को हुई 1,064 लोगों की मौत के साथ महामारी से देश में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 2,28,453 हो गई है, जो यूरोप में सबसे अधिक है।

रूस में कोविड-19 की खराब होती स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक छुट्टी घोषित की है। रूस में पहले ही विस्तारित छुट्टी चल रही है। रूसी अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को अपने स्तर पर भी पाबंदियों को सख्त करने का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि रूस में गत कुछ हफ्तों से दैनिक संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है और पिछले सप्ताहांत पहली बार दैनिक मौतों की संख्या एक हजार के पार चली गई थी। रूस में टीकाकरण की दर निम्न है। रूस की 14.6 करोड़ आबादी में से अबतक केवल 4.5 करोड़ लोगों ने ही टीकाकरण कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना