लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 से एक दिन में सबसे अधिक 201 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 12:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 28 अप्रैल पाकिस्तान में बुधवार को कोविड-19 से 200 से अधिक मौतें दर्ज की गई जो महामारी शुरू होने के बाद एक दिन में सबसे अधिक संख्या है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक गत 24 घंटे में 201 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई जिन्हें मिलकार अबतक 17,530 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि 5,214 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 23 अप्रैल को पाकिस्तान में सबसे अधिक 157 लोगों की मौत एक दिन में संक्रमण की वजह से हुई थी जबकि पिछले साल 20 जून को 153 लोगों ने महामारी में जान गंवाई थी। हालांकि, नया रिकॉर्ड एक हफ्ते में बना है जो महामारी की विभिषिका को इंगित करता है।

पाकिस्तान में गत 24 घंटे में 5,292 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 8,10,231 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान में इस समय 88,207 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 7,04,494 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना